Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लापता छात्र सकुशल जंगल से हुआ बरामद
  • पौड़ी

लापता छात्र सकुशल जंगल से हुआ बरामद

RNS INDIA NEWS 05/07/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। मंगलवार को लापता हुआ राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर का 12 वर्षीय कक्षा छह का छात्र बुधवार को सिल्काखाल रोड के पास जंगल में सुकशल मिल गया है। छात्र स्कूल के छात्रावास में रहता था और वह छुट्टी के बाद न तो छात्रावास पहुंचा और न ही घर। जिससे स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। इस मामले में छात्रावास अधीक्षक की ओर से श्रीनगर कोतवाली में गुमशुदगी रिपोर्ट दी गई। जिस पर पुलिस टीम ने भी जगह-जगह छात्र की ढूंढ खोज की, लेकिन छात्र का पता नहीं चल पाया था। जीआईसी श्रीनगर के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा चौरास क्षेत्र के मंगसू गांव निवासी छात्र बीते मंगलवार को दोपहर में लापता हो गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह छात्रावास नहीं पहुंचा। जबकि साथ का छोटा भाई छात्रावास पहुंच गया था। छात्रावास अधीक्षक मुकेश बहुगुणा ने छोटे भाई से पूछा, तो उसने बताया कि भाई ने घर जाने की बात कही और वह छात्रावास नहीं आया। घर में पता करने पर परिजनों ने बताया कि वह घर भी नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली श्रीनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिस पर पुलिस टीम, परिजन व छात्रावास कर्मी अनुज को खोजने में जुट गए। रात भर ढूंढ-खोज जारी रहने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। बुधवार को किसी ग्रामीण द्वारा एक बच्चे को सिल्काखाल रोड के आस-पास देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश की तो वह जंगल में मिला। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि जीआईसी श्रीनगर में कक्षा छह के लापता छात्र को सिल्काखाल रोड के पास जंगल से सकुशल बरामद कर लिया गया है। छात्र ने पूरी रात जंगल में ही बिताई। कहा छात्र को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पहुंचे आप उत्तराखंड प्रभारी, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
Next: आदिबदरी में बनेगा पीआरडी का निरीक्षण भवन : साहू

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.