Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब समस्या के समाधान की मांग को डीएम से मिली सर्वदलीय संघर्ष समिति
  • अल्मोड़ा

क्वारब समस्या के समाधान की मांग को डीएम से मिली सर्वदलीय संघर्ष समिति

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब में भूस्खलन के चलते हो रही दिक्कतों के स्थायी समाधान हेतु सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर इस सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में सर्वदलीय समिति ने कहा कि विगत दो माह से अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर क्वारब में पहाड़ी के दरकने से अल्मोड़ा वासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मलवा सड़क पर आने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिससे बागेश्वर, चम्पावत व पिथौरागढ़ की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से साद्य पदार्थों, सब्जी आदि पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। व्यापार, पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। सड़क के बन्द रहने से हल्द्वानी, बरेली व दिल्ली के लिए रेफर किये जाने वाले मरीजों को भी अपने गन्तव्य तक पहुंचने में काफी विलम्ब हो रहा है। किराया भाड़ा बढ़ने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। वर्तमान में शादियों का सीजन होने के कारण बारात के आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने क्वारब डेंजर जोन को शीर्ष प्राथमिकता के साथ सुधारने की मांग की है। यहाँ ज्ञापन देने वालों में विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, हेम चंद्र जोशी, हाजी नूर अकरम खान, सभासद हेम तिवारी, चन्द्र मणि भट्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, एडवोकेट पी सी तिवारी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लघु व्यापारियों ने लगाया अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का आरोप
Next: टिहरी में मेडिकल कॉलेज के लिए सौ एकड़ भूमि चयनित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.