Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्वानू के पास पलटी रोडवेज की बस, बड़ा हादसा टला
  • देहरादून

क्वानू के पास पलटी रोडवेज की बस, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। इस मार्ग पर क्वानू के पास यात्रियों से भरी रोडवेज की बस अचानक पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। चालक समेत एक अन्य यात्री को हल्की चोट आई, जिन्हें पीएचसी क्वानू में मरहम पट्टी करने के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक की सूझ बूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरिद्वार से शिमला जा रही थी। बस में चालीस यात्री सवार थे। कालसी से करीब चालीस किमी दूर क्वानू के पास सुबह नौ बजे बस अचानक सड़क पर पलट गई। बस के पलटने का कारण पट्टे टूटना बताया जा रहा है। चालक ने सूझ बूझ दिखाते हुए बस को खाई की तरफ पलटने से बचा दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि बस चालक सुनील कुमार निवासी चौपाल हिमाचल प्रदेश और दिलशान निवासी सहारनपुर को हल्की चोट आई, जिन्हें पीएचसी क्वानू में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण बलबीर सिंह चौहान, दीवान सिंह, मातबर सिंह, बलबीर सिंह, आंदन सिंह, लाल सिंह ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय राजस्व उप निरीक्षक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि चालक, परिचालक समेत बस में सवार सभी चालीस यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहनों से शिमला के लिए रवाना कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुआ खेलते समय हुए विवाद में हुई थी ठेकेदार इस्तकार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Next: जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.