Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुश्ती पहलवान लाभांशु ने जीता भारत केसरी का खिताब
  • देहरादून

कुश्ती पहलवान लाभांशु ने जीता भारत केसरी का खिताब

RNS INDIA NEWS 26/07/2021
Logo featured

ऋषिकेश। ऋषिकेश के युवा कुश्ती पहलवान लाभांशु शर्मा को भारत केसरी का खिताब मिला है। उन्हें यह अवार्ड मदुरई शहर में स्पोर्ट्स एसोसिएशन तमिलनाडु ने दिया है। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि बीते रोज स्पोर्ट्स एसोसिएशन तमिलनाडु के तत्वावधान में मदुरई शहर में दो दिवसीय भारत केसरी कुश्ती दंगल 2021 आयोजित हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऋषिकेश के लाभांशु शर्मा तमिलनाडु के पहलवान एस राधाकृष्णन को चित कर विजेता बने। डॉ. राजे नेगी ने बताया कि लाभांशु इससे पहले भी कुश्ती में अपना लोहा मनवा चुके हैं और राज्य स्तर पर 15 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक और इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भी दो स्वर्ण पदक और 1 सिल्वर पदक जीत चुके हैं। उत्तराखंड कुश्ती संघ के सीनियर कोच एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित पवन कुमार ने लाभांशु की जीत पर खुशी जाहिर की। बताया कि उत्तराखंड का पहलवान अभी तक भारत केसरी का खिताब नहीं जीत पाया था। लाभांशु ने नया कीर्तिमान बनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 जुलाई
Next: उत्तराखंड में दोबारा सत्तारूढ़ होगी भाजपा : त्रिवेंद्र सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.