Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलादेवी में खेल मैदान के लिए कुंजवाल ने दिए एक लाख रूपये, युवाओं ने जताया आभार
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी में खेल मैदान के लिए कुंजवाल ने दिए एक लाख रूपये, युवाओं ने जताया आभार

RNS INDIA NEWS 08/10/2020
IMG-20201008-WA0038

अल्मोड़ा/जागेश्वर। धौलादेवी के दौलीगाड़ कांडानौला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घघाटन के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में जो प्रतिभाएं हैं उनको विश्व स्तर पर उजागर करना बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण लोगों के साथ छल किया है। श्री कुंजवाल ने पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का बखान करते हुए वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा किया एवम् कहा कि सरकार ने विकास कार्यों को ठप्प कर दिया है, जिससे युवा पीढ़ी बेरोजगारी की भेंट चढ़ चुकी है। श्री कुंजवाल ने कहा कि सरकार इन बेरोजगार युवाओं के बारे में कोई ठोस नीति बनाने में नाकामयाब रही है और आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हरिप्रसाद टम्टा के नाम से बन रहे पारंपरिक शिल्प उन्नयन संस्थान व सत्यों में दूध डेरी जैसे प्रोजेक्ट का काम रोक दिया है, जिसमें लगभग दस से पन्द्रह हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि सत्ता में आते ही हर गरीब के खाते में 15 लाख रूपये डालेंगे और युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 6 वर्ष हो गए हैं और लोग अभी तक टक टकी लगाए बैठे हैं। श्री कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भोजन का अधिकार,रोजगार का अधिकार, आर टी आई जैसे कानून बनाने का काम किया जो आज इस महामारी के समय लोगों के सबसे ज्यादा काम आ रही है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार कांग्रेस के समय में बने संस्थानो को बेचने में लगी है। इस अवसर पर इस अंधी बहरी सरकार को सबक सिखाने का आह्वान किया गया। श्री कुंजवाल से ग्रामीण युवाओं द्वारा रोड की मांग व खेल मैदान की मांग की गई जिसका निदान कुंजवाल ने आने वाले समय में किये जाने का आश्वासन दिया और खेल मैदान के लिए एक लाख की घोषणा की जिस पर युवाओं ने श्री कुंजवाल का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडे, कमल बिष्ट, घनश्याम, कृष्ण कांडपाल, राम सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूरन कुमार ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 को दुनियाभर में फैलाने की चीन को ‘‘बड़ी कीमत’’ चुकानी होगी : ट्रम्प
Next: छात्रवृत्ति घोटाले का जल्द हो खुलासा: आप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.