Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कुण्डसौड़ में नृसिंह देवता मंदिर का होगा विकास
  • रुद्रप्रयाग

कुण्डसौड़ में नृसिंह देवता मंदिर का होगा विकास

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। विकासखण्ड जखोली के कुण्ड सौड़ व पटागणियां को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव रघुवीर सिंह राणा ने कहा है कि कुण्ड सौड़ में भगवान नृसिंह देवता का आदि मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। इसको संजोकर रखने के लिए जितना कुछ किया जाए कम है। इस ऐतिहासिक मंदिर को पूजा स्थल के साथ ही पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब वह क्षेत्र पंचायत जखोली के सदस्य थे तो उस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदन के माध्यम से पर्यटन विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा था, ओर साथ ही जखोली विकासखण्ड मुख्यालय से धनकुराली होते हुए पालाकुराली तक 17 किमी मोटर मार्ग शासन से स्वीकृत करवा रखा था, लेकिन बाद में शासन प्रशासन में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा ने कहा है कि कुण्ड सौड़ में भगवान नृसिंह देवता मन्दिर का स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जीर्णोद्धार कर मंदिर को भव्य तरीके से कायाकल्प किया जायेगा। साथ ही उन्होंने पटागणियां को भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कुण्ड सौड़ में भव्य पार्क का भी निर्माण कार्य कर इसे देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विकसित किया जायेगा। कहा कि कुण्ड सौड़ में भगवान नृसिंह देवता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिलने से सम्पूर्ण लस्या पट्टी की इस ऐतिहासिक धरोहर को संजोकर रखने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वे सराहनीय हैं।
उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पूर्व में पास होने के साथ ही शासन को भेजा जा चुका था, लेकिन कार्यवाही न होने के कारण सम्पूर्ण क्षेत्र आज भी प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सुंदरता होने के बावजूद भी सड़कों के अभाव से पर्यटकों व देश विदेश के सैलानियों से अछूता है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह राणा ने बताया है कि पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल में यहां आकर इसे पर्यटन स्थल के साथ ही गैस्ट हाउस बनाने की भी घोषणा की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिया का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन
Next: खेत की मेंढ़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.