Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ मेले के लिए बनेंगे 50 बेड के विशेष आईसीयू
  • हरिद्वार

कुंभ मेले के लिए बनेंगे 50 बेड के विशेष आईसीयू

RNS INDIA NEWS 05/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुंभ मेले के दौरान गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ के लिए दो जगह 50 आईसीयू बेड की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था मेला अस्पताल और बाबा बर्फानी कोविड केयर सेंटर में की जाएगी। इस नई व्यवस्था के साथ ही यह कोविड केयर सेंटर से डेडिकेटेड कोविड आपातकाल में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके साथ मेला चिकित्सालय में सामान्य मरीजों के लिए आईसीयु बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।
मेले में इस बार स्वास्थ्य विभाग की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहने वाली है। कोविड के चलते मेले में इससे निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। हरिद्वार में एक अस्थाई मेला अस्पताल के साथ करीब 20 छोटे बड़े अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। कोविड बी लेवल के मरीजों के लिए आईसीयू की काफी जरूरत रहती है। कोरोना के अधिकतर मरीजों के लिए आईसीयू जीवनदायी साबित होता आया है। इसी को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मेला चिकित्सालय में आईसीयु की संख्या आठ से बढ़ाते हुए 36 बेड औऱ बाबा बर्फानी कोविड केयर सेंटर को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में तब्दील कर यहां 22 बेड की आईसीयू तैयार किया जा रहा है। इन दोनों ही स्थानों पर पहले से कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यबस्था की गई थी। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में अगले 10 दिन के भीतर आईसीयू बेड के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर दी जाएंगी। मेला अस्पताल में फिलहाल 60 बेड उपलब्ध हैं जिनके साथ 28 बेड की आईसीयू बनाई जा रही है जबकि बाबा बर्फानी में 500 बेड की व्यवस्था है जिसे बढक़र 550 की जा रही है। इसमें 22 बेड की आईसीयू शामिल होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर से निकला किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता
Next: छात्रसंघ ने की महाविद्यालय में तालाबंदी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.