Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुम्भ में देव डोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से होगा मानव मात्र का कल्याण: सतपाल महाराज
  • हरिद्वार

कुम्भ में देव डोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से होगा मानव मात्र का कल्याण: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 19/03/2021
17 (10)

प्रेम नगर आश्रम में स्थापित हुई श्री बद्रीनाथ व हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा

25 अप्रैल को हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगी देव डोलियां

हरिद्वार। देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से महाकुंभ मेले के दौरान शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा की स्थापना समारोह का आयोजन श्री प्रेम नगर आश्रम में किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने कार्यक्रम में ध्वजा स्थापना के लिए वैदिक रीति रिवाज से कलश पूजन अर्चन किया। विष्णु सहस्रनाम व हनुमान चालीसा का पाठ कर यजमानों ने धर्मध्वजा स्थापित की। आयोजन में शामिल महिलाओं ने मंगलगीत व देवस्तुति गीत गाकर वातावरण को धार्मिक आस्था के रंग में रंग दिया। आयोजन के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में सभी देवता 25 अप्रैल को गंगा स्नान के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन के लिए बजट की घोषणा कैबिनेट से कराने का उनका प्रयास रहेगा। गंगा स्नान को आने वाली देव डोलियों का स्वागत और भव्य अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान से सभी वैक्टीरिया, वायरस समाप्त हो जाते हैं, यह विज्ञान ने भी सिद्ध कर दिया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुंभ में देवडोलियों के स्नान से अमृत की बूंदों से पूरे मानवमात्र का कल्याण होगा। महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम में धर्मध्वजा स्थापना आयोजन में लगता है सभी देवी देवता स्वयं उपस्थित होकर हम सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं। कुंभ में देवभूमि की देव डोलियां भी स्नान करतीं हैं। देवी देवताओं के आशीर्वाद से हरिद्वार में दिव्य व भव्य कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुंभ आयोजन के लिए लिए गए ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि ने कहा कि 25 अप्रैल को देवडोलियों के स्नान में प्रदेश के सभी जिलों से आई देव डोलियां स्नान करेंगी।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, मनोज गर्ग, रवि बाबू शर्मा, मुख्य संयोजक श्री महंत अनिल गिरि, कार्यक्रम सह संयोजक मुकेश जोशी, डॉ0 मीरा रतूड़ी, रीता चमोली, मीडिया प्रभारी मन्नू रावत, सह मीडिया प्रभारी दीपक नेगी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंश्योरेंस कम्पनी को मुआवजा धनराशि भुगतान करने के आदेश
Next: 6.36 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.