Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी जनता दरबार में जन समस्याएं
  • नैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी जनता दरबार में जन समस्याएं

RNS INDIA NEWS 19/11/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। शनिवार को कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में कमिश्नर दीपक रावत ने जन समस्याएं सुनीं। मंडलभर से आए फरियादियों ने समस्याएं दर्ज कराई। कई समस्याओं का निस्तारण कर शेष मामलों में अफसरों को निर्देश दिए। जजफार्म निवासियों ने क्षेत्र में मशरूम प्लांट से फैल रहे वायु व ध्वनि प्रदूषण की शिकायत दर्ज कराई। गौलापार निवासी हंसा ने बताया कि उन्होंने चिटफंट कंपनी को 13.89 लाख जमा कराए थे, लेकिन कंपनी बंद हो जाने के बाद उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से धनराशि वसूलने का अनुरोध किया।
आशा वर्करों के गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए महिला चिकित्सालय में न ले जाकर प्राइवेट चिकित्सालयों में ले जाने का मामला कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में पहुंचा। जिसे गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. ऊषा जंगपांगी को कार्यालय तलब किया। उन्होंने डॉ. जंगपागी को आशा वर्करों का डाटा और अभिलेखों के साथ 26 नवंबर को कैंप कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

चिटफंड कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी
जनता दरबार में विजन सोशल चिटफंड कंपनी हल्द्वानी के एजेंटों ने बताया कि 2014 से कंपनी में कार्य कर रहे हैं, जिसके डाइरेक्टर अरविन्द पंत हैं। उन्होंने आरडी, एफडी में 9 से 13 करोड़ रुपये जमा करवाए, लेकिन कंपनी उनकी धनराशि वापस नहीं कर रही है। जिसपर आयुक्त ने एसपी सिटी से वार्ता कर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर के साथ ही कठोर धाराओं चार्ज सीट दाखिल करने निर्देश दिए। रानीबाग आनंदा अपार्टमेंट निवासियों ने आयुक्त को बताया कि 2017 से वह अपार्टमेंट में निवास कर रहे हैं, लेकिन बिल्डर्स ने उन्हें अपार्टमेंट हैंडओवर नहीं किया है। बताया कि अपार्टमेंट का एसटीपी भी गौला नदी में बह गया है। मामले में आयुक्त ने 26 नवंबर शनिवार को सचिव विकास प्राधिकरण व बिल्डर्स के साथ ही आनंदा अपार्टमेंट के अध्यक्ष को अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक सुमित के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय : प्रीतम सिंह
Next: राशिफल 20 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.