Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सेवानिवृत्त सर्वे अमीन से भूमि की पैमाइश कराने पर होगी कार्रवाई: कमिश्नर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सेवानिवृत्त सर्वे अमीन से भूमि की पैमाइश कराने पर होगी कार्रवाई: कमिश्नर

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर ने रामनगर में सेवानिवृत्त सर्वे अमीन से भूमि की पैमाइश कराए जाने को गंभीरता से लिया है। मामले में उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाते हुए फिर से इस तरह का प्रकरण सामने आने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। शनिवार को कैंप कार्यालय में कुमाऊं कमिश्नर ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान रामनगर में रिटायर्ड सर्वे अमीन से पैमाइश का कार्य कराने का मामला सामने आया। इस पर कमिश्नर ने कहा कि सेवानिवृत्त अमीनों से भूमि की पैमाइश कराना न्यायसंगत नहीं है। क्योंकि वर्तमान में किसी भी सेवानिवृत्त अमीन को भूमि की पैमाइस का लाइसेन्स नहीं दिया गया है। कमोला निवासी विमला बिष्ट ने भूमि की अदला-बदली के बाद दाखिल खारिज नहीं होने का मामला उठाया। जिस पर मण्डलायुक्त ने आगामी शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का समाधान करने के निर्देश दिए। हल्दूचौड़ निवासी चिंतामणि तिवारी ने 2016 में खरीदी गई जमीन की दाखिल खारिज नहीं होने का मामला उठाया। जिस पर मंडलायुक्त ने प्रकरण को लैंड फ्रॉड समिति में शामिल करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए। एसडीएम मनीष सिंह, रेखा कोहली, जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल, तहसीलदार संजय कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लधिया नदी में नहाते वक्त डूबा किशोर, मौत
Next: हाईवे पर एंबुलेंस भी फंसी रही जाम में

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.