Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • रोजगार: हिमाचल के कुल्लू में लगेगा रोजगार मेला, 5000 को मिलेगी नौकरी, आठवीं पास को भी मौका
  • रोजगार
  • हिमाचल प्रदेश

रोजगार: हिमाचल के कुल्लू में लगेगा रोजगार मेला, 5000 को मिलेगी नौकरी, आठवीं पास को भी मौका

RNS INDIA NEWS 22/06/2022
Naukri job

कुल्लू। बेरोजगार युवाओं के नौकरी के द्वार खुल गए हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रथ मैदान में 24 जून को रोजगार मेला लगेगा। इस दौरान 5,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रोजगार मेला सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले में प्रदेश समेत बाहरी राज्यों की 35 कंपनियां शामिल होंगी। आठवीं पास से लेकर बीफार्मा, बीटेक पास युवा रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। आईटीआई पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा रोजगार मेले में प्रदेश के 18 से 45 साल के युवा भाग ले सकते हैं।
युवाओं को अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। इसके बिना किसी युवाओं को साक्षात्कार में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। चयनित युवाओं को नौकरी का कॉल लेटर उसी समय दिया जाएगा। चयनित युवाओं की हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में नियुक्ति होगी।

9,000 से 35,000 तक मिलेगा मासिक वेतन
युवाओं को 9,000 से लेकर 35,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें कुछ कंपनियां रहने और खाने-पीने की मुफ्त सुविधा देगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार के समय युवाओं की लंबाई और सीना मापा जाएगा।

हिमाचल, नोएडा और पंजाब की कंपनियां देंगी रोजगार
रोजगार मेले में नोएडा, मोहाली पंजाब, गाजियाबाद और हिमाचल की शिमला, बद्दी, सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मनाली, आनी, बंजार समेत 35 कंपनियां शामिल होंगी। मनोरमा देवी ने बताया कि रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाली अधिकतर कंपनियां हिमाचल की हैं।

धर्मशाला आईटीआई में कल कैंपस इंटरव्यू
आईटीआई धर्मशाला में 23 जून को सोलन और राजस्थान की निजी कंपनियों की ओर से नौकरी के लिए साक्षात्कार करवाए जाएंगे। सोलन की कंपनी फिटर, पेंटर, वेल्डर और राजस्थान की कंपनी फिटर, मेकेनिक, पेंटर, टर्नर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, फाउंडरी ड्राइवर के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जून को सुबह 10:00 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
चयनित उम्मीदवारों को सोलन की कंपनी 15,100 रुपये और राजस्थान की कंपनी 24,250 रुपये प्रति माह वेतन और अन्य सुविधाएं देगी। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं और आईटीआई का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटोग्राफ की प्रतियां साथ लाएं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के कार्यालय दूरभाष नंबर 01892-223182 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में सियासी थ्रिलर, संजय राउत ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत
Next: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.