Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • कृतिका कुल्हारी ने हिम ईरा बाजार को प्रदान की केनोपी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

कृतिका कुल्हारी ने हिम ईरा बाजार को प्रदान की केनोपी

RNS INDIA NEWS 17/07/2021
rns featured image new
कृतिका कुल्हारी ने हिम ईरा बाजार को प्रदान की केनोपी
आरएनएस ब्यूरो सोलन।
 उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के तहत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों द्वारा सोलन के मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के समीप अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए चिन्हित स्थान पर स्थपित 09 केनोपी का विधिवत लोकार्पण किया।
इन केनोपी के स्थापित होने से अपने उत्पाद विक्रय करने वाले स्वयं सहायता समूहों को खराब मौसम एवं वर्षा इत्यादि में भी अपने उत्पाद विक्रय करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

कृतिका कुल्हारी ने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में स्वयं सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह जहां अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं वहीं ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम भी बन रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन स्वयं सहायता समूहों को विश्व स्तरीय मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘हिम ईरा’ ब्राण्ड एवं लोगो पंजीकृत किया है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब इस कार्य के लिए स्थपित ‘हिम ईरा’ दुकान एवं साप्ताहिक बाजार के माध्यम से विक्रय किए जा रहे हैं।

बाजार का निरीक्षण करती डीसी सोलन

कृतिका कुल्हारी ने कहा कि साप्ताहिक हिम ईरा बाजार का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय स्तर पर निर्मित गुणवत्तायुक्त उत्पादों के विक्रय के लिए एक सुदृढ़ मंच प्रदान करना है। इसके सकारात्मक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं और गत 08 माह में यहां उत्पाद विक्रय करने वाले स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 04 लाख रुपए की बिक्री की है। उन्होंने आशा जताई कि केनोपी स्थापित होने से महिला स्वयं सहायता समूह अब अपने कार्य को अधिक विस्तार देकर अच्छा लाभांश प्राप्त करने में सक्षम होंगे। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद रखने के लिए स्थान उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों पर विचार किया जाएगा। उपायुक्त ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया तथा उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि विभाग ऐसे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करेगा जो स्थानीय व्यंजन विक्रय करना चाहते हैं। उन्हें स्थानीय व्यंजनों सहित आचार, चटनी सहित चीड़ की पत्तों से निर्मित उत्पाद तैयार करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस अवसर पर मांग की कि साप्ताहिक बाजार के लिए 02 दिन प्रदान किए जाए और उत्पाद रखने के लिए स्थान दिया जाए। सोलन स्थित हिम ईरा बाजार में विकास खण्ड सोलन की बसाल, पड़ग एवं भोजनगर ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने स्थानीय उत्पाद विक्रय किए जाते हैं। विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केनोपी स्थापित होने से न केवल बाजार आकर्षक लग रहा है अपितु यह बिक्री बढ़ाने का साधन भी बनेगा। इस अवसर पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली एसडीएम ने पांच दुकानों का किया चालान
Next: विकास में कोई मनमुटाव न रखे : पम्मी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.