Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • कृषि विज्ञान केन्द्र में राज्य स्तरीय कार्यशाला में पारंपरिक खेती पर जोर दिया
  • चम्पावत

कृषि विज्ञान केन्द्र में राज्य स्तरीय कार्यशाला में पारंपरिक खेती पर जोर दिया

RNS INDIA NEWS 30/09/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  कृषि विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय राज्य स्तरीय पौध किस्मों और कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में राज्य से आए करीब 100विषय विशेषज्ञों सहित किसान वैज्ञानिक शामिल रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र लोहाघाट में केन्द्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय की देखरेख में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने किया। कार्यशाला में डॉ. विश्वजननी सत्यगिरी ने भारतीय ज्ञान परंपरा संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर पारंपरिक कृषि और बीज संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। पर्यावरण कार्यकर्ता विजय जरधारी ने पारंपरिक बीजों का संरक्षण विषय पर विचार रखते हुए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सामुदायिक स्तर पर बीज संरक्षण को अनिवार्य बताया। डॉ. एजीएच जैदी ने बौद्धिक संपदा अधिकार और डॉ. एके शर्मा ने पीपीवी एंड एफआर अधिनियम की विशेषताओं को बताया। एनपी सिंह ने किसानों की उन्नति में बदलाव की भूमिका पर प्रकाश डाला, वहीं किसान नरेंद्र सिंह मेहरा और राकेश उपाध्याय ने पारंपरिक फसलों के बारे में बताया। समापन सत्र में डीएम मनीष कुमार ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री बहुगुणा ने आश्रम को भेंट किया 10 लाख का चेक
Next: एमपी में रहस्यमयी बीमारी का कहर, किडनी संक्रमण से 22 दिन में 7 बच्चों की मौत; प्रशासन में हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.