Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि मंत्री ने किया कृषक दल को पंतनगर प्रशिक्षण के लिए रवाना
  • देहरादून

कृषि मंत्री ने किया कृषक दल को पंतनगर प्रशिक्षण के लिए रवाना

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से नाबार्ड योजनान्तर्गत स्थापित पॉलीहाउस के 05 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद देहरादून के चयनित 28 कृषकों के दल को गोविंद बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से प्रदेश में 50 हजार पॉलीहाउस स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पलायन को रोकने में कृषि और बागवानी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में लौटे प्रवासी सबसे अधिक कृषि और बागवानी क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। ऐसे में सरकार उन्हें कृषि और बागवानी आधारित आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए रवाना हो रहा यह 28 कृषकों का दल पंतनगर विश्वविद्यालय में उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार होगा, जो आगे ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पॉलीहाउस तकनीक से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। उन्होंने कहा कि नियंत्रित वातावरण में सब्जियों की बेहतर उत्पादन क्षमता और उच्च गुणवत्ता के कारण बाजार में दो से तीन गुना तक मूल्य प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि पॉलीहाउस के संचालन व रखरखाव के लिए विशेषज्ञों द्वारा निरंतर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उत्पादन में और बढ़ोतरी सुनिश्चित हो सके। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं को कृषि उद्यमिता से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। इस अवसर पर देहरादून मुख्य उद्यान अधिकारी डा. दिनेश कुमार तिवारी सहित कई कृषक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
Next: कमरे में मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.