Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कृषि एवं उद्यान मंत्री जोशी ने किया राजकीय उद्यान ढकरानी का निरीक्षण
  • देहरादून

कृषि एवं उद्यान मंत्री जोशी ने किया राजकीय उद्यान ढकरानी का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

राजकीय उद्यान ढकरानी में जल्द लगाई जाएगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट: जोशी

विकासनगर। कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को विकासनगर स्थित राजकीय उद्यान ढकरानी का निरीक्षण किया। उद्यान मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हाल में एसपीए के माध्यम से जो बजट मिला है, उससे शीघ्र ही विकास नगर के राजकीय उद्यान ढकरानी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी ताकि पहाड़ से आने वाले जो फल खराब हो जाते हैं उनका सही इस्तेमाल में जाया जा सके। ढकरानी स्थित राजकीय उद्यान के निरीक्षण के दौरान उद्यान मंत्री जोशी ने ढकरानी में लगाई गई विभिन्न फल-सब्जियों की हाइब्रिड पौध का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उद्यान मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हाइब्रिड प्लांटेशन की जा रही है जो तीन साल में फल दे रहे हैं। जोशी ने कहा उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से दो जनवरी तक एक सप्ताह के लिए रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभाग द्वारा लोगों को 20-20 सब्जियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। जिससे लोग अपने घरों की छतों पर गमलों में सब्जी के इन पौधों को लगाए। उद्यान मंत्री ने कहा बाजार में जिस प्रकार की सब्जियां आ रही हैं, उनमें यूरिया की वजह से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। जोशी ने कहा रूफ गार्डनिंग से लोगों को स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां घर में मिलेगी। मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर के क्षेत्र में अपने उत्पाद को दुगना करेंगे। इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेहंदी कार्यक्रम में नाचते-गाते दुल्हन के पिता की मौत
Next: ढकरानी में 137.54 लाख की लागत से लगेगा सिंचाई, नलकूप, विधायक चौहान ने किया भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.