Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर अधिक घातक
  • राज्य
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर अधिक घातक

RNS INDIA NEWS 05/06/2021
rns featured image new
शिमला। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में प्रदेश में कोविड-19 की पहली तथा दूसरी लहर के किए गए विश्लेषण के अनुसार दूसरी लहर पहली से अधिक घातक साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पहली लहर के दौरान प्रदेश में मार्च, 2020 में कोविड का पहला मामला दर्ज होने के बाद से 23 फरवरी, 2021 तक 58403 मामलों के मुकाबले दूसरी लहर में चार मई, 2021 तक 1,35,521 मामले दर्ज किए गए। पहली लहर में औसतन 171 मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए जबकि दूसरी लहर में लगभग 8 गुना अधिक औसतन 1342 मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए।
उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में मामलों में पाॅजिटिविटी दर बढ़ कर दोगुनी से भी अधिक हो गई है। दूसरी लहर में कोविड-19 के कारण 2262 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई जबकि पहली लहर के दौरान 982 लोगों की मृत्यु हुई थी। प्रदेश में कोविड-19 से हुई कुल मृत्यु में से 69.7 प्रतिशत मृत्यु दूसरी लहर के दौरान हुई है। मरने वालों की औसतन आयु पहली लहर में 64.2 वर्ष थी, जबकि दूसरी लहर में यह औसतन आयु घट कर 61 वर्ष दर्ज की गई है। पहली लहर के दौरान 1.68 प्रतिशत मृत्यु दर दर्ज की गई, जबकि दूसरी लहर में यह दर 1.67 प्रतिशत रही। पहली लहर में मरने वालों में से लगभग 70 प्रतिशत लोग को-माॅर्बिडिटीज़ से पीड़ित थे, जबकि दूसरी लहर में मरने वालों में केवल 41.6 प्रतिशत लोग ही को-माॅर्बिडिटीज़ से पीड़ित थे।
प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर मंे 8.95 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु घर पर हुई, जबकि पहली लहर में 5.09 प्रतिशत मरीजों का निधन घर पर हुआ। प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 की पहली तथा दूसरी लहर में हुई मृत्यु दर में कोई विशेष अंतर नहीं है, जिससे यह प्रदर्शित होता है कि प्रदेश सरकार ने समय पर सभी आवश्यक कदम उठाते हुए आॅक्सीजन, रेमडेसिविर, स्टेराॅयड तथा अन्य दवाइयां उपलब्ध करवाकर और बिस्तर क्षमता में बढ़ोतरी कर तैयारी कर ली थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों तथा पाॅजिटिविटी दर में गिरावट आई है। गत पांच दिनों में प्रदेश में पाॅजिटिविटी दर लगभग 6 प्रतिशत दर्ज की गई है। लेकिन टीकाकरण के साथ-साथ कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए सही ढंग से मास्क पहनना, हाथ धोना तथा परस्पर दूरी बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 47 नए मामले, 2 की मौत
Next: विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़ा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.