Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कोटद्वार में टैक्सी के ऊपर गिरा बोल्डर, दो की मौत
  • पौड़ी

कोटद्वार में टैक्सी के ऊपर गिरा बोल्डर, दो की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2025
rns featured image new

कोटद्वार (आरएनएस)।  रिखणीखाल से सवारी लेकर कोटद्वार आ रही टैक्सी के ऊपर सोमवार को सिद्धबली मंदिर के निकट बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे टैक्सी आठ सवारियों को लेकर रिखणीखाल से कोटद्वार के लिए निकली थी। पूरा रास्ता सुरक्षित तय करने के बाद नेशनल हाईवे पर कोटद्वार से लगभग तीन किलोमीटर पहले सिद्धबली मंदिर के निकट अचानक गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। इसके बाद वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी कोटद्वार पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सीओ निहारिका सेमवाल और कोतवाल रमेश तनवार ने एसडीआरएफ की सहायता से घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि सभी घायल रिखणीखाल के रहने वाले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें : सीएम
Next: सीएम ने किया मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समस्त 95 विकासखंडो में शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.