Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोसी नदी में डूबकर दो युवकों की मौत
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबकर दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। रविवार को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। जान गंवाने वाले दो युवकों में एक युवक की शादी एक सप्ताह पहले ही हुई थी। इधर घटना की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को 6 युवक कौसानी के रुद्रधारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद सभी युवक रनमन, सोमेश्वर के पास नहाने के लिए कोसी नदी में चले गए। गहराई का सही अंदाजा न होने से दो युवक डूबते चले गए। दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई। साथ आए अन्य युवकों ने उन्हें बचाने  की कोशिश की लेकिन डूबते युवकों को नहीं बचा सके। सूचना के बाद सोमेश्वर थाना पुलिस व स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने किसी तरह शवों को नदी से बाहर निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय, सोमेश्वर में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज रौतेला (25 वर्ष) पुत्र श्याम सिंह रौतेला व धीरज रौतेला (26 वर्ष) पुत्र देवेंद्र रौतेला निवासी विजयपुर, द्वाराहाट के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले पंकज रौतेला की शादी एक हफ्ते पहले 8 जून को हुई थी। पंकज के पिता सेना से रिटायर्ड हैं तथा उसका एक छोटा भाई है। विवाह के एक सप्ताह में ही घर की खुशियां मातम में बदल गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रिपोर्ट: मनमोहन सिंह नेगी द्वाराहाट

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने खाते से उड़ाई डेढ़ लाख से अधिक की रकम
Next: राशिफल 17 जून

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.