Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म
  • देहरादून

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 20/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के चंगुल से किशोरी को छुड़ाकर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पेशी के बाद आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में थाना चौक बाजार से लापता होने की शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को अगवा करने के आरोपी राहुल पुत्र रमेश खत्री निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तम रमोला ने बताया कि आरोपी को भानियावाला फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। निशानदेही पर नाबालिग को भी बरामद किया गया। मेडिकल परीक्षण में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में धाराओं को बढ़ाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में किशोरी का शादी के बहाने अपहरण करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन दुर्घटना में एनएसयूआई प्रदेश सचिव सहित पिता-पुत्र की मौत
Next: बीजेपी का उत्तराखंड में मोदी समर्थक युवा मतदाता सम्मेलन का प्लान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.