Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसानों के समर्थन में आप ने निकाला पैदल मार्च
  • देहरादून

किसानों के समर्थन में आप ने निकाला पैदल मार्च

RNS INDIA NEWS 25/01/2021
rns featured image new

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने कई विधानसभाओं में किसानों के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। आप प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने भी कैंट विधानसभा में कई पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मार्च निकाला। इस दौरान आप प्रवक्ता ने कहा कि हमारे देश के किसानों को आज आंदोलन करने को मजबूर होना पड रहा हे। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से आज किसान परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कई दौर की वार्ता किसानों से कर चुकी है,लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने इन बिलों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि, ये बिल किसानों को बर्बादी की कगार पर पहुंचा देंगे। जिसका विरोध सभी किसान और आप पार्टी लगातार कर रही है। केन्द्र की सरकार किसानों का दमन करने पर तुली हुई है लेकिन ,इनकी मंशा को आप पार्टी और किसान कभी पूरा नहीं होने देंगे। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि किसान भाई देश की नीव हैं और केंद्र सरकार ने इस नींव को हिलाने का काम किया है,,उन्होंने कहा कि किसान झुकने वाले नहीं हैं केंद्र सरकार को इन बिलों को वापस लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि कल देश के इतिहास में गणतंत्र दिवस का नाम दर्ज होगा जब एक साथ दो झांकियां देखने को मिलेंगी। लाखों किसान कल रैली निकाल कर ये बता देंगे कि किसान एकता किसी के आगे टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी हर कदम पर किसानों के साथ खडी है। ये आंदोलन और लडाई तब तक जारी रहेगा जब तक किसान विरोधी बिल सरकार वापस नहीं ले लेती। इस दौरान विपिन खन्ना, दलवीर सिंह कलेर, दर्शन सिंह, मोहम्मद अशफाक, मुकेश सिंह, शरद जैन, उपमा अग्रवाल ,सुधा पटवाल ,विशाल बंसल, नवीन सिंह चौहान, हरी, सिमरन, हेमलता पंत ,प्रियांशु जैन आदि कई लोग इस पैदल मार्च में मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी अंब्रेला लोगो तैयार करने को मंजूरी
Next: हिमांशु क्लासेज के छात्रों का अपर निजी सचिव पद पर हुआ चयन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.