Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फटे कपड़ों की वजह से किसान को मेट्रो में चढऩे से रोकना पड़ा भारी, बीएमआरसीएल ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
  • राष्ट्रीय

फटे कपड़ों की वजह से किसान को मेट्रो में चढऩे से रोकना पड़ा भारी, बीएमआरसीएल ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

RNS INDIA NEWS 27/02/2024
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से एक मामला सामने आया है। यहां बीएमआरसीएल कर्मचारियों ने एक किसान को ट्रेन में चढऩे रोक दिया, कारण सिर्फ इतना था कि किसान फटे कपड़ों में था। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया है। मेट्रो रेल में चढऩे की कोशिश कर रहा किसान फटे-पुराने कपड़े पहने हुए था और उसके सर पर एक थैला रखा हुआ था।
बीएमआरसीएल के एमडी एम. महेश्वर राव ने बर्खास्तगी का आदेश जारी करते हुए जांच का आश्वासन भी दिया। बीएमआरसीएल ने सोशल मीडिया पर कहा, नम्मा मेट्रो एक सार्वजनिक परिवहन है। राजाजीनगर में हुई घटना की जांच की जा रही है। वहीं सिक्योरिटी सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया है। बीएमआरसीएल को यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है।
टिकट खरीदने के बाद भी किसान को ट्रेन में चढऩे की इजाजत नहीं मिलने पर एक यात्री कार्तिक सी. ऐरानी ने अधिकारियों से सवाल किया था। उन्होंने इसको लेकर सिक्योरिटी सुपरवाइजर से जमकर बहस की थी। लेकिन सिक्योरिटी ने जवाब में कहा कि अगर किसान को अंदर जाने दिया तो अन्य यात्री परेशान होंगे।
एक सोशल मीडिया यूजर दीपक एन ने कहा, अविश्वसनीय.. क्या मेट्रो सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है? क्या मेट्रो का उपयोग करने के लिए कोई ड्रेस कोड है? मैं कार्तिक सी ऐरानी के कार्यों की सराहना करता हूं, जिन्होंने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर एक किसान के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। हमें हर जगह ऐसे नायकों की जरूरत है। बीएमआरसीएल अपने अधिकारियों को ठीक से प्रशिक्षित करें। कई संदेशों में बीएमआरसीएल से एक किसान का अपमान करने वाले कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता बृंदा अदिगे ने कहा, नम्मा मेट्रो के कर्मचारियों को नागरिक को परेशान करने, उनके साथ भेदभाव करने के लिए दंडित किया जाएगा। कर्मचारियों को शिक्षित करें, जनता का पैसा मेट्रो में है, उनका वेतन नागरिकों द्वारा भुगतान किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मॉक ड्रिल से बच्चों को बताए सुरक्षा के तरीके
Next: बिहार में राजद विधायक के पति के आवास पर ईडी की छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.