Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • किसान की मौत पर एसडीओ, जेई व लाइनमैन पर मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

किसान की मौत पर एसडीओ, जेई व लाइनमैन पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 05/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। गेहूं के खेत में टूटे बिजली के तारों से करंट लगने से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम किलावली निवासी जगजीत कौर पत्नी सपिन्दर सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उसके पति सपिन्दर सिंह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने और गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे। जब वह 11:30 बजे तक घर वापस नहीं लौटे तो वह गांव के कुछ लोगों के साथ खेत पर पहुंची। यहां उसके पति सपिन्दर सिंह बिजली की टूटी हुई तार में लिपटे हुए पड़े थे। गांव वालों की मदद से उसके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगजीत कौर ने बताया उसके खेत से बिजली के तार आगे की ओर जा रहे हैं जो काफी ढीली और नीचे हैं। ज्यादा पुरानी लाइन होने की वजह से कई बार तार टूट कर गिर जाते हैं। इसकी सूचना मौखिक रूप से ग्राम वासियों ने पहले भी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने कहा पति की मौत के लिए बिजली विभाग के अधिकारी एसडीओ, जेई एवं लाइनमैन जिम्मेदार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित तीन की मौत
Next: दून में बॉक्सिंग महाकुंभ का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.