Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 2.5 लाख का जुर्माना
  • देहरादून

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 2.5 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली पुलिस ने रविवार को सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत 25 मकान मालिकों पर किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही 81 पुलिस ऐक्ट में साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जबकि 15 संदिग्धों को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। पछुवादून में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने पुरबिया लाइन, अस्पताल रोड, नगर पालिका रोड, दिनकर विहार, बादामावाला रोड में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज जांच कर भौतिक निरीक्षण किया गया। किरायेदारों के कार्य स्थल, कार्य की प्रकृति की पूरी जानकारी ली गई। इसके साथ ही मकान मालिकों को बाहरी प्रांतों से आए लोगों को किराए पर रखने से पूर्व उनके बारे में पूरी जानकारी लेने और उनके आधार कार्ड या पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज लेकर कोतवाली में सत्यापन कराने की नसीहत दी। हालांकि अधिकांश लोग अभी भी किरायेदारों के सत्यापन अभियान को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसके चलते पुलिस को समय-समय पर खुद ही सत्यापन अभियान चलाना पड़ता है। रविवार को चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पाया गया कि 25 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। पुलिस ने प्रत्येक मकान मालिक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कुल ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही पुलिस ऐक्ट में साढ़े सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। शहर कोतवाल राजेश सााह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है। सत्यापन अभियान आगे भी चलता रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन
Next: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन 3 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.