Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खुशहालपुर डकैती मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को हरिद्वार से किया गिरफ्तार
  • देहरादून

खुशहालपुर डकैती मामले में पुलिस ने एक और बदमाश को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  खुशहालपुर में कारोबारी के घर हुई डकैती में शामिल एक और बदमाश को सहसपुर पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए कुछ जेवरात, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। डकैती प्रकरण में अभी तक पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। दो बदमाश अभी भी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश में पुलिस सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में दबिश दे रही है। मालूम हो कि पांच जून को खुशहालपुर में हथियारबंद बदमाशों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर कारोबारी फुरकान के घर से सत्तर हजार की नगदी और जेवर लूट लिए थे। डकैती की घटना के दस दिन बाद पुलिस ने दो बदमाशों रमजान उर्फ रमजानी निवासी गंदेवाड़ा और बबलू बादशाह निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर को तिमली, धर्मावाला के जंगल में मुठभेड के बाद और एक बदमाश फरीद उर्फ नजीर निवासी गागलहेडी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में एक बदमाश बबलू बादशाह के पैर में गोली भी लगी। डकैती में शामिल तीन बदमाश नसीम निवासी गंदेवाड़ा, सलमान निवासी गागलहेड़ी और साबिर फरार चल रहे थे। इनमें से एक बदमाश सलमान पुत्र फरीद निवासी ग्राम कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर हाल पता नई बस्ती पिरान कलियर हरिद्वार को बाजुहेडी हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस के साथ ही एक सफेद धातु की चैन मय सफेद धातु का लॉकेट तथा दो सफेद धातु के कान की बाली और 6000 रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पांच जून को खुशहालपुर में हुई डकैती में शामिल होने की बात कबूल की है। गिरफ्तार बदमाश के पिता फरीद को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दो बदमाश अभी भी फरार
डकैती की घटना में शामिल दो बदमाश नसीम निवासी गंदेवाड़ा और साबिर अभी भी फरार चल रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, पांवटा, हरियाणा आदि स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों के बारे में अहम सुराग हाथ लग गए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। एसओ सहसपुर मुकेश त्यागी ने कहा कि जल्द दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर में दवा कंपनी गेट पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
Next: ऋषिकेश में पारा 44 डिग्री पहुंचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.