Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • खिर्सु हादसे के घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे मंत्री धनसिंह
  • पौड़ी

खिर्सु हादसे के घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे मंत्री धनसिंह

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी जिले के खिर्सु कठुली लिंक मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से गंभीर घायल दो लोगों को एयर लिफ्ट कर रविवार दोपहर एम्स में लाया गया। यहां उन्हें ट्रामा इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज के लिए संस्थान के एक्सपर्ट की टीम जुटी है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचे। रविवार दोपहर हेलीकॉप्टर के माध्यम से घायलों को खिर्सु से एम्स लाया गया। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी घायलों के यहां पहुंचने से पहले ही संस्थान के हेलीपैड पर खड़े नजर आए। उन्होंने घायलों को ट्रामा इमरजेंसी तक पहुंचाने के साथ ही परिजनों से भी बातचीत की। रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सरकार के हर वक्त उनके साथ होने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि किसी भी हादसे में गंभीर घायल को फौरन एयरलिफ्ट कराना है। अभी तक 350 लोगों को यह सुविधा मिल चुकी है। दावा किया कि जल्द राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ होगी। वहीं, एसडीआरएफ निरीक्षक ने बताया कि 14 वर्षीय साक्षी नेगी निवासी परसुंडाखला, पौड़ी और 15 वर्षीय समीक्षा निवासी कठूली पौड़ी को एम्स में लाया गया है। संस्थान में ट्रामा सर्जन समेत अन्य एक्सपर्ट की टीम उनका इलाज करने में जुटी गई है। पुलिस के साथ एसडीआरएफ भी घायलों की स्थिति की निगरानी कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यू कैंट रोड पर पेड़ों को बचाने के लिए करेंगे पैदल मार्च
Next: नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में दूसरे दिन 3516 अभ्यर्थी बैठे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.