Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेत में चारा लेने गए युवक को मारी गोली, तनाव
  • हरिद्वार

खेत में चारा लेने गए युवक को मारी गोली, तनाव

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  खेत में चारा लेने गए मंगलौर कोतवाली के गांव बूढ़पुर जट के एक युवक को बुधवार को गोली मार दी गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक का मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना यूपी के पुरकाजी थाना क्षेत्र में हुई। लिहाजा वहीं की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि मामले को लेकर मंगलौर पुलिस भी पूरी सतर्कता बनाए हुए हैं। बॉर्डर पर सभी एरिया में पुलिस पीएससी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है की कांवड़ मेला के दौरान आने वाले हाई-फाई डीजे के प्रदर्शन के दौरान तीन दिन पहले इलाके के दो युवा गुटों में तनातनी हो गई थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार बुढ़पुर जट निवासी प्रशांत राठी पुत्र उदयवीर सिंह बुधवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यूपी के पुरकाजी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव शकरपुर के खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। चारा काटते समय कुछ हथियारबंद युवक मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशांत पर फायर कर दिया। खेत पर गोली चलने की आवाज के बाद आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। युवक को गोली लगने की सूचना पर गांव से भी भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को लेकर नारसन अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे परिजन मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल ले गए। बताया गया है कि उसके कंधे पर गोली लग लगी है। घटना थाना क्षेत्र पुरकाजी में होने पर पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मुजफ्फरनगर सीओ राजू कुमार शाव ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। विवाद का कारण डीजे पर दो समाज के युवकों के बीच हुई तनातनी बताया जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड पुलिस भी मामले पर पूरी सतर्कता बनाए हुए है। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि बॉर्डर एरिया के सभी प्वाइंटों पर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 अगस्त
Next: ई-रिक्शा की टक्कर से चार कांवड़िये घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.