Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेत से मिला पूर्व प्रधान के लापता भाई का शव
  • हरिद्वार

खेत से मिला पूर्व प्रधान के लापता भाई का शव

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
rns featured image new

देर शाम से लापता पूर्व खुब्बनपुर(रुडकी) गांव प्रधान के भाई का शव लव्वा मार्ग पर एक खेत के समीप संदिग्ध हालत में पड़ा मिला है। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या का मामला समझकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने परिजनों से भी इस मामले की जानकारी ली। साथ ही फिंगर प्रिंट भी लिए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे खुब्बनपुर गांव के लोगों को लव्वा मार्ग पर सब्जी के खेत के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। जिसमें मृतक की शिनाख्त ख़ुब्बनपुर गांव के पूर्व प्रधान के भाई 48 वर्षीय बालेश पुत्र भुल्लन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास घटना को लेकर काफी देर तक इस घटना को हत्या का मामला समझ इधर-उधर छानबीन करती रही। इस मामले में पुलिस ने खुब्बनपुर गांव व आसपास के कई लोगों से पूछताछ की। जिसमे मामले में नजदीकी लोगों पर हत्या किए जाने का संदेश भी रहा है। पुलिस ने मृतक के घर से एक्सपर्ट टीम के माध्यम से फिंगर प्रिंट भी लिए। हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर एसपी देहात स्वपन और सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर ओर मामले की जानकारी ली। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मृतक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। जिसके लिए पुलिस की एक टीम गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होने की संभावना भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब आया गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस
Next: सडक़ दुर्घटना में हुई मौत में कार चालक पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.