Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट, तमंचे से फायर करने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट, तमंचे से फायर करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  खेत की मेड़ जोतने के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आमने सामने आ गये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर अवैध तंमचे से फायर करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजन कालरा पुत्र सतपाल कालरा निवासी विवेकानन्द नगर आवास विकास रुद्रपुर ने सिविल जज को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका परिवार मूल रूप से ग्राम मझरा मिलक किच्छा का निवासी है। उसके परिवार की लगभग 15 एकड कृषि भूमि ग्राम मझरा मिलक कुरैया किच्छा व ग्राम रहपुरा रुद्रपुर में है। उसके परिवार के वर्ष 2013 में रूद्रपुर आ जाने के कारण उसने अपनी कृषि भूमि को बाबू पुत्र असगर अली निवासी ग्राम कुरैया को बटाई पर दे रखा है। आरोप है कि बटाई दार बाबू की गैरमौजूदगी में राजन कालरा के ताऊ संतलाल कालरा व उसके पुत्र पंकज कालरा व रजत कालरा उसकी कृषि भूमि की मेड़ जोतकर उस पर नाजायज कब्जा करने का प्रयास करते है। बीती 14 जून सांय करीब 6 बजे राजन अपने बटाईदार बाबू व अशोक कुमार व एक अन्य मजदूर के साथ अपने खेत पर गया। उसने देखा कि संतलाल व उसके दोनों पुत्रों ने जेसीबी से उसके खेत की मेड़ तोड दी और नाला भी पाट दिया गया है। आरोप है कि राजन के विरोध करने पर संतलाल और उसके पुत्रों ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। बटाईदार बाबू और अन्य लोगों के बीच बचाव करने पर संतलाल अपनी कार से अवैध तंमचा निकाल लाया और राजन की कनपटी पर रख कर फायर कर दिया। राजन ने आरोप लगाया कि फायर मिस होने के कारण उसकी जान बच गयी। जिसके बाद राजन, बाबू और अशोक कुमार अपनी जान बचा कर मौके से भाग आए। डर के कारण बाबू ने भी उसकी भूमि को बटाई पर लेने से इंकार दिया। न्यायालय के आदेश पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीब परिवार को प्रदान की आर्थिक सहायता और राशन की किट
Next: अतिक्रमण चिन्हीकरण करने पहुंची टीम बैरंग लौटी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.