Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-16 at 14.48.38_11zon

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से केंद्र सरकार के खेत बचाओ अभियान के तहत हवालबाग और स्याल्दे विकासखंड के गांवों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को टिकाऊ खेती, मृदा स्वास्थ्य और कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई।

संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को जलवायु सहनशील खेती, खेत संरक्षण, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा जैविक और प्राकृतिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया। हवालबाग विकासखंड के चाण, रौन, डाल और जुड़कफून गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में 63 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को संतुलित पोषण, एकीकृत पोषक प्रबंधन, जीवामृत और घनजीवामृत के उपयोग के साथ गोबर की खाद के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मंडुवा सहित अन्य फसलों को बंदरों, जंगली सूअरों और कुरमुला कीट से होने वाले नुकसान पर भी चर्चा हुई। वैज्ञानिकों ने अच्छी तरह सड़ी गोबर की खाद के उपयोग के साथ वीएल लाइट ट्रैप और बैसिलस सीरियस आधारित उपाय अपनाने की सलाह दी।

स्याल्दे विकासखंड के पथरखोला गांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 किसानों ने भाग लिया। यहां किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा जैविक पदार्थों के प्रयोग से भूमि की उर्वरता बनाए रखने के उपाय बताए गए। आम की फसल को पाले से होने वाले नुकसान से बचाने के संबंध में भी तकनीकी जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उद्यान एवं रेशम विकास योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों और ग्राम प्रधानों ने गांवों को मॉडल प्रक्षेत्र ग्राम के रूप में विकसित करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने तथा वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा के स्थायी समाधान की मांग भी उठाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
Next: विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-16 at 12.56.38_11zon
  • अल्मोड़ा

धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
job naukari employement
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.