Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खेलते-खेलते बिना मुंडेर के कुएं में गिरे भाई-बहन, दोनों की मौत
  • राष्ट्रीय

खेलते-खेलते बिना मुंडेर के कुएं में गिरे भाई-बहन, दोनों की मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

पन्ना (आरएनएस)। जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कृष्णगढ़ में हृदय विदारक घटना सामने आई है। जहा कुएं में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गए थे। रविवार शाम को हुए हादसे के बाद मां बे-सुध हो गई। सोमवार को बच्चों का पोस्टमार्टम किया गया।
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णगढ़ के गांधी चौक मोहल्ला निवासी रमाकांत सोनी के पुत्र दिव्यराज उर्फ प्रिंस (4) एवं पुत्री राधिका (ढाई) रविवार की शाम घर के आस-पास खेल रहे थे। काफी देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने दोनों की तलाश की। घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अन्नी चौकीदार के कुएं में प्रिंस का शव मिला।
कृष्णगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य कमलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गांव के लोगों के द्वारा प्रिंस को कुएं से बाहर निकाला। राधिका भी कुएं में मिली। परिजन दोनों को कुएं से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पवई पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। रात का समय हो जाने के कारण पीएम नहीं हो सका है। रमाकांत सोनी की पारिवारिक स्तिथ काफी नाजुक है।
बच्चों के पिता रमाकांत सोनी के पास थोड़ी खेती है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी के बाद उनके एक बेटी और बेटा ही थे।
हादसे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने दु:ख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- पन्ना जिले के कृष्णगढ़ में कुएं में डूबने से मासूम भाई–बहनों का असामयिक निधन अत्यंत हृदय विदारक है। शोकमय परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में अब प्रदूषण के स्रोतों की रियल टाइम पहचान होगी
Next: चोरी के सामान सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.