Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ताड़ीखेत ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ताड़ीखेत ब्लॉक में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विधानसभा रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक पहुंची। यहाँ खेल मंत्री ने मिनी स्टेडियम का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित कैम्प का निरीक्षण किया। वहीं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। खेल मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम ना होने से खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था, साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुआत होने से खिलाड़ियों के लिए यह स्टेडियम लाभदायक सिद्ध होगा। कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। आज खिलाड़ियों के लिए सरकारी विभाग में नौकरी की व्यवस्था की गई है। कहा कि बालक और बालिकाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्हें छात्रवृत्ति से लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही कहा कि राज्य में होने जा रहे 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सभी काम पूरे कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, मंडल अध्यक्ष भूपाल परिहार, मुकेश पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, विमला रावत, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान सहित पार्टी कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी और क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 जुलाई
Next: सल्ट विधायक को फ़ोन पर दी जान से मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.