Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा रेंज विवाद के बीच वन दरोगा का तबादला
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा रेंज विवाद के बीच वन दरोगा का तबादला

RNS INDIA NEWS 29/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा रेंज विवाद के बीच विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने खटीमा रेंज में तैनात वन दरोगा विनोद कुमार का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से किशनपुर रेंज में संबद्ध कर दिया है। दरोगा विनोद कुमार पर कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप था। इस मामले की जांच एसडीओ किच्छा और एसडीओ खटीमा ने की थी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद डीएफओ ने यह कार्रवाई की। वहीं खटीमा रेंज में रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती के खिलाफ भी गंभीर आरोप सामने आए हैं। कर्मचारियों और महिला कर्मियों ने उन पर अभद्र व्यवहार व उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए हैं। यह मामला अब मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। मानवाधिकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता विनय शुक्ला ने आयोग को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि महिला व पुरुष कर्मियों की लगातार शिकायतों के बावजूद उच्च अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि रेंजर को खटीमा जैसी संवेदनशील रेंज का प्रभार सौंप दिया। शिकायत में पीड़ित महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक रेंजर को संवेदनशील दायित्वों से हटाने की मांग की गई है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि विभाग रेंजर पर कार्रवाई करने के बजाय निचले स्तर के कर्मचारियों पर दबाव बना रहा है। दूसरी ओर, विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से चल रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई निश्चित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Next: राशिफल 30 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.