Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा में युवक की हत्या के बाद बवाल, आगजनी

RNS INDIA NEWS 13/12/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा में युवक की हत्या के बाद शनिवार को जमकर बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ करते हुए हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद बाजार बंद करा दिया और मुख्य चौक पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान एक आरोपी के पिता के चाय के खोखे में आग लगा दी गई। दुकानों के आगे तोड़फोड़ की गई। एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस ने जामा मस्जिद के सामने इकट्ठे हो रहे रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नगर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मुख्य चौक के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। वहीं शाम को नगरपालिका ने घटनास्थल के आसपास अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। शुक्रवार देर रात रोडवेज स्टेशन के पास दो पक्षों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला चाकूबाजी में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, सलमान पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया और अभय पुत्र कन्हैयालाल निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तुषार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सलमान और अभय को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को युवक की हत्या के विरोध में परिजनों और वार्ड संख्या 10 के निवासियों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने बाजार बंद करा दिया और हत्या के आरोपी एक युवक के पिता के चाय के खोखे में आग लगा दी, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। खोखे में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने किसी तरह काबू पाया। इसके बाद भीड़ बाजार की ओर बढ़ी तो घबराए दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और पूरा बाजार बंद हो गया। भीड़ के मुख्य चौक पहुंचते ही हालात और बिगड़ गए। पुलिस द्वारा समझाने के प्रयास पर उग्र लोगों ने एक दुकान का बैनर-पोस्टर फाड़ दिया। इसके बाद खड़ंजा रोड और मेलाघाट रोड पर दुकानों के आगे तोड़फोड़ की गई और लाठियों से एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने संयम से काम लेते हुए भीड़ को नियंत्रित किया। मुख्य चौक पर स्थिति कुछ शांत होने के बाद जामा मस्जिद के सामने लोग जमा होने लगे। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। एसडीएम तुषार सैनी ने मुख्य चौक के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी है और क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन मौसम रहेगा खराब
Next: दूसरी शादी करने के मामले में पति समेत आठ पर केस

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.