Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा के हल्दी में साढ़े सत्रह एकड़ में बनेगा स्टेडियम
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा के हल्दी में साढ़े सत्रह एकड़ में बनेगा स्टेडियम

RNS INDIA NEWS 03/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। राजस्व विभाग ने खटीमा में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग को भेजा है। स्टेडियम के लिए साढ़े सत्रह एकड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह जमीन पीलीभीत रोड में सड़क किनारे है। अगर इस जगह को युवा कल्याण विभाग ने पास किया तो यह दूसरा स्टेडियम होगा। खटीमा में खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम की मांग वर्षों पुरानी है। स्टेडियम के बगैर कई प्रतिभाएं यहां दम तोड़ चुकी हैं। विधायक रहते सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर मे वन चेतना मैदान में स्टेडियम के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत कराया था। सीएम बनने के बाद धामी ने इसका शिलान्यास भी किया। उसके बाद से ही खटीमा में एक बड़े स्टेडियम के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई थी। तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि यूपी सीमा से लगे हल्दी गांव में जमीन खोज ली गई है। साढ़े सत्रह एकड़ जमीन हाईवे से लगी हुई है। जमीन का प्रस्ताव तैयार कर युवा कल्याण विभाग को भेजा है। इसके बाद युवा कल्याण विभाग इस जगह को आकर देखेगा। अगर जमीन स्टेडियम के मानकों पर खरी उतरी तो भूमि स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो खटीमा में एक अत्याधुनिक और विशाल स्टेडियम बनेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में 50 हजार की चरस के साथ दो पकड़े
Next: मुख्यमंत्री ने की गढ़वाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं की कार्यप्रगति की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.