Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • खनन कारोबारी पर 2 लाख 80 हजार का जुर्माना ठोका
  • उत्तरकाशी

खनन कारोबारी पर 2 लाख 80 हजार का जुर्माना ठोका

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

 उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय से 15 किमी की दूरी पर कचड़ू देवता के निकट भागीरथी नदी के बीचों-बीच बिना अनुमति सड़क बनाने वाले खनन पट्टाधारक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन ने खनन कारोबारी पर 2.80 लाख का जुर्माना लगाया है। प्रशासन ने भागीरथी नदी पर बनाई सड़क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।
सोमवार को एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि कचड़ू देवता के समीप भागीरथी नदी में खनन पट्टाधारक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई कर दी गई है। बिना अनुमति सड़क बनाकर नदी के प्रवाह को रोकने और एनजीटी के मानकों के उल्लंघन पर खनन कारोबारी के खिलाफ 2 लाख 80 हजार 499 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने बोल्डर और मिट्टी से निर्मित सड़क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और अब नदी का प्रवाह पहले की भांति हो रहा है। बता दें कि खनन की आड़ में कुछ दिनों पहले यहां भागीरथी नदी में खनन कारोबारी ने बिना अनुमति सड़क बना डाली और एनजीटी के मानकों का उल्लंघन किया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाकर जरूरी कार्रवाई की है। उधर, एक अन्य छापेमारी में चिन्यालीसौड़ में रेत बजरी के ट्रक को सीज किया गया। जिस पर प्रशासन ने 39 हजार 930 रुपये का जुर्माना ठोका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन सवार और राहगीर बाल-बाल बचे
Next: गांवों में घुसने से रोके जाएंगे फेरी वाले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.