Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर बंद कराया
  • हरिद्वार

खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर बंद कराया

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

हरिद्वार। कुंभ को देखते हुए दवा निरीक्षक ने गुरुवार को हरिद्वार क्षेत्र में करीब एक दर्जन दवा की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान के लाइसेंस सहित स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। जांच के दौरान एक दुकान पर स्टॉक रजिस्टर और दुकान मालिक के न पाए जाने पर दुकान पर ताला लगा दिया गया। कनखल और ज्वालापुर के बाद गुरुवार को दवा निरीक्षक डॉ अनीता भारती ने हरिद्वार के मुख्य बाजारों में स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल के आसपास और अपर रोड के करीब एक दर्जन मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और फार्मासिस्ट के कागजातों की जांच की गई। सभी दुकानों में कागजात और स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित पाया गया, लेकिन अपर रोड स्थित एक मेडिकोज पर व्यवस्थाओं में खामियां मिलीं। न तो संचालक मौके पर मौजूद था और न ही दुकान में कोई स्टॉक रजिस्टर रखा गया था। दवा निरीक्षक द्वारा दुकान का लाइसेंस मांगा गया तो वह भी दुकान पर मौजूद कर्मचारी नहीं दिखा पाए। इतना ही नहीं दुकान पर कोई वैध फार्मासिस्ट भी नहीं मिला। कई बार कहने के बावजूद दुकान पर मौजूद कर्मचारी जरूरी कागजात पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद दुकान को फिलहाल बंद करा दिया गया है। दवा निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि कुंभ में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरत पडऩे पर सही दवा मिल सके इसको देखते हुए ही मेडिकल स्टोरों की जांच की गई थी। 12 मेडिकल स्टोर में से 11 पर व्यवस्थाएं और कागजात सही मिले, लेकिन एक दुकानदार द्वारा कई तरह की अनियमितताएं बरती जा रही थी। दुकान को फिलहाल बंद करा दिया गया है। यदि वह स्टॉक रजिस्टर सहित तमाम जरूरी कागजात पेश कर देता है तो उसके बाद ही दुकान खोली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूटपाट और स्कूटी छीनने के मामले में जांच शुरू
Next: हरिद्वार के आकाश गर्ग ने किया जेईई मेन्स परीक्षा में प्रदेश टॉप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.