Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर
  • टिहरी

खाई में गिरी कार, तीन लोग गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़- नैनबाग मोटरमार्ग के पीपलखेत के पास शुक्रवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हॉयर सेंटर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष थत्यूड़ विनोद कुमार ने बताया कि, बीते शुक्रवार रात्रि करीब 10 बजे एक कार पीपलखेत के पास गहरी खाई में गिर गई। जिसमें देवेंद्र बिष्ट, पुत्र किशन बिष्ट निवासी मल्लीताल नैनीताल, डॉ. अजय पुरसोड़ा पुत्र देवचंद पुरसोड़ा निवासी कंडीसौड़ छाम तथा विकास उनियाल पुत्र वीर चंद उनियाल निवासी उनियाल गांव चंबा गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरी एसयूवी थार भी पहुंची केदारनाथ
Next: राशिफल 02 जून

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.