Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खड़े ट्रक से टकराई कार, ड्राइवर समेत 11 लोग घायल
  • देहरादून

खड़े ट्रक से टकराई कार, ड्राइवर समेत 11 लोग घायल

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  डोईवाला में  सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 10 लोग और ड्राइवर समेत 11 लोग घायल हुए हैं।  सुबह 6 बजे के करीब हुई इस दुर्घटना के घायलों को आनन फानन में एम्स ऋषिकेश भेजा गया।  उत्तर प्रदेश निवासी ये लोग अपने घर से दीवाली की छुट्टियां बिताकर अपने काम पर वापस लौट रहे थे।  डोईवाला में कार चालक को झपकी आ गई।  इसी दौरान ये बड़ा हादसा हो गया।  कार का चालक ज्यादा गंभीर घायल है।  उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। हादसा शनिवार सुबह हुआ जहां  दीपावली की छुट्टी मनाकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले सभी लोग बच्चों के साथ वापस देहरादून लौट रहे थे।  जब कार डोईवाला के हरिद्वार रोड जीवनवाला के पास पहुंची तो कार की टक्कर पहले से खड़े ट्रक से हो गई।  टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।  मौके पर पहुंचे सभासद बलविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी।  एसडीआरएफ को भी तत्काल हादसे की सूचना दी गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।   बताया जा रहा है कि सभी घायल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले हैं।  यह सभी लोग देहरादून के सेलाकुई में एक कंपनी में कार्य करते हैं।  दीवाली की छुट्टी पर सभी लोग अपने घर गए थे।  दीपावली की छुट्टी मनाने के बाद आज सुबह घर से वापस लौट रहे थे।  कार में तीन बच्चों समेत 10 लोग सवार थे।  इनमें से सात वयस्क और तीन बच्चे घायल हुए हैं।  मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल लोगों के नामशिवम पुत्र चंद्र सिंह 13 वर्षविद्या देवी 35 वर्ष प्रेमवती पत्नी भगवानदास 32 वर्ष कुंवर पुत्र रामपाल 28 वर्ष रजनी 12 वर्ष कुंवर सेन 28 वर्षजागेश्वर दयाल 30 वर्षतीन बच्चों को भी चोट आई है।  ड्राइवर गुड्डू की हालत गंभीर बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद स्तरीय निवेशक मिनी कॉन्क्लेव के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित
Next: गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.