Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खड़ंजा में नाली का पानी रोकने पर संघर्ष, सात घायल
  • हरिद्वार

खड़ंजा में नाली का पानी रोकने पर संघर्ष, सात घायल

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खड़ंजा कुतुबपुर में नाली का पानी रोकने की शिकायत पर लेखपाल जांच करने गए। इस दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी पक्ष का लेखपाल के सामने ही जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस दोनों ने तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़ंजा गांव के आरिफ पुत्र याकूब और जाबिर पुत्र शरीफ का घर आसपास है। पिछले दिनों आरिफ ने एसडीएम से शिकायत की थी कि जाबिर पक्ष ने उनके घर के पानी की निकासी नाली बंद कर दी है। एसडीम ने लेखपाल को जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए पहुंचे लेखपाल ने मौके के फोटो खींचे, और नक्शा नजरी बनाने लगे। इसी दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों तरफ के कुछ लोग वहां आ गए। उनमें जांच को लेकर पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्ष लाठी, डंडे तथा धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। झगड़ा होने पर लेखपाल जांच पूरी किए बिना वापस आ गए। उधर, झगड़े में एक पक्ष के अनीश, उसकी पत्नी नसीमा, भाई जाबिर, बेटे सुलेमान को चोट लगी है। जबकि दूसरी तरफ से समीर पुत्र कय्यूम, उसके भाई गय्यूर और इश्तियाक पुत्र याकूब घायल हुए हैं। सभी सातों लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, वहां जाबिर के हाथ में दो जगह फैक्चर मिला। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि जाबिर की तहरीर पर आरिफ, इश्तियाक, आदिल पुत्रगण याकूब और माजिद, समीर, गय्यूर पुत्रगण कय्यूम पर तथा दूसरे पक्ष के आरिफ की तरफ से अनीश, जाकिर, जाबिर पुत्रगण शरीफ और समीर, सुलेमान पुत्रगण अनीश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मुद्दे उठाए, ढाबों का अनुबंध निरस्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सकारात्मक सोच से ही संभव है बड़ा सामाजिक बदलाव: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.