Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केरल स्टोरी में नरेंद्र मोदी की भी एंट्री, बोले- चुपचाप फैल रहे आतंकवाद का किया है खुलासा
  • राष्ट्रीय

केरल स्टोरी में नरेंद्र मोदी की भी एंट्री, बोले- चुपचाप फैल रहे आतंकवाद का किया है खुलासा

RNS INDIA NEWS 05/05/2023
the kerala story

बेंगलुरु। हिंदू और ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण कराकर उन्हें आतंकवाद की राह में धकेलने की कहानी पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जिक्र किया है। उन्होंने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ सालों में आतंकवाद का एक और स्वरूप पैदा हो गया है। धीरे-धीरे बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती। कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरूप पर चिंता जताई है। ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘केरल स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है।
पीएम मोदी ने कहा, ‘कहते हैं केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकवाद का दस्तावेज है। केरल ऐसा राज्य जहां के लोग इतने प्रतिभाशाली और मेहनती होते हैं, वहां ऐसी साजिश रची गई और उसका खुलासा फिल्म में हुआ है।’ उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वाले कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ‘दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस ऐसी आतंकी प्रकृति के साथ खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस ऐसी आतंकी सोच वाले लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी भी कर रही है। कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।’

मोदी बोले- वोट बैंक के आगे झुकी कांग्रेस, मैं तो हैरान हूं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है और आतंकवाद की सोच के साथ खड़ी दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव करती आई है। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि वोट बैंक के लिए कांग्रेस आतंकवाद के आगे झुक रही है। क्या ऐसी पार्टी कभी कर्नाटक की रक्षा कर सकती है? उन्होंने कहा कि आतंकवाद के माहौल में तो यहां आईटी इंडस्ट्री, खेती समेत सब तबाह हो जाएगा। यहां की समृद्ध कारोबारी संस्कृति का विनाश हो जाएगा।

क्यों विपक्ष कर रहा विरोध, थरूर ने भी उठाया था सवाल
बता दें कि द केरल स्टोरी तो लेकर बहस छिड़ी हुई है। कांग्रेस, ओवैसी समेत कई राजनीतिक दलों ने फिल्म पर सवाल उठाए हैं और उसे प्रोपेगेंडा करार दिया है। वहीं भाजपा ने इस फिल्म का बचाव किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म में किए गए दावों को गलत बताते हुए कहा था कि यह आपके केरल की कहानी हो सकती है, हमारे केरल की कहानी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामने बैठे थे बिलावल भुट्टो, जयशंकर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को खूब सुनाया
Next: बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.