Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई पर शिक्षक भड़के
  • पौड़ी

केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई पर शिक्षक भड़के

RNS INDIA NEWS 09/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी थलीसैंण द्वारा इंटर कालेज बैजरों के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने में की गई कार्रवाई को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग शिक्षा विभाग से की है। रविवार को हुई प्रांतीय व जिला कार्यकारिणी पौड़ी की ऑनलाइन बैठक में वक्ताओं ने खंड शिक्षाधिकारी द्वारा इंटर कालेज बैजरों के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने में की गई कार्रवाई को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया, उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग शिक्षा विभाग से की है। बैठक में संघ के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत ने कहा कि पौड़ी के थलीसैंण ब्लाक में खंडशिक्षाधिकारी के द्वारा राइंका बैजरों के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की कार्यवाही को पूर्वाग्रहों से ग्रसित है। कहा कि प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी नहीं चलेगी। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि बैजरों के केंद्र व्यवस्थापक दीनदयाल बिष्ट स्कूल के प्रति एक समर्पित अध्यापक हैं उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी बीरोखाल से सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का अवार्ड भी मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी थैलीसैंण द्वारा की गई कार्यवाही को उन्होंने अनुचित व नियम विरुद्ध बताया। जिलाध्यक्ष पौड़ी डॉ महावीर बिष्ट ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई यह कार्रवाई सभी शिक्षकों को हत्तोत्साहित करने वाली है, जिससे विकासखंड सहित सम्पूर्ण प्रदेश के शिक्षक अपने को असहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस प्रकरण में खंड शिक्षाधिकारी द्वारा की गई एक तरफ़ा कार्रवाई को गलत ठहराया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिले व प्रदेश में इस प्रकार अधिकारियों द्वारा शिक्षकों का शोषण किया गया तो उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, प्रांतीय महामंत्री जगमोहन रावत, जिला अध्यक्ष पौड़ी डा. महावीर बिष्ट, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला मंत्री भारत बिष्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून महावीर मेहता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में चार घंटे बिजली बंद, 20 फीसदी उत्पादन ठप
Next: देवप्रयाग में मंत्री अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.