Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केंद्र सरकार का फैसला, ‘कोविशील्ड’ की 50 लाख डोज यूके सप्लाई पर लगी रोक
  • राष्ट्रीय

केंद्र सरकार का फैसला, ‘कोविशील्ड’ की 50 लाख डोज यूके सप्लाई पर लगी रोक

RNS INDIA NEWS 11/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देशभर में इन दिनों कोराना वैक्सीन की भारी किल्लत है। इसके बावजूद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड वैक्सीन की 50 लाख डोज ब्रिटेन को निर्यात करना चाहता था। इसको लेकर कंपनी ने सरकार से कई राउंड की बातचीत की, लेकिन सरकार ने यूके के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। कंपनी की दलील थी कि ब्रिटेन के साथ वैक्सीन देने को लेकर पहले ही समझौता हुआ था। भारत सरकार ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए यूके के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। लोकल लेवल पर सप्लाई की कमी के चलते ये फैसला लिया है और कंपनी से पहले लोकल वैक्सीन सप्लाई को बेहतर करने को कहा है। साथ ही राज्यों को स्थानीय स्तर पर वैक्सीन की कमी को पूरा करने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट से संपर्क करने को कहा गया है। सरकार ने देश में 1 मई से 18 प्लस का वैक्सीनेशन शुरू किया है। हालांकि अभी ये देश के सभी राज्यों में शुरू नहीं हो पाया है।
राज्यों में सप्लाई की कमी देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निजी अस्पताल में वैक्सीन के लिए कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय ने राज्यों से कंपनी से संपर्क करने और जल्द से जल्द वैक्सीनेशन को तेजी देने के लिए कहा है। यूके एक्सपोर्ट के लिए तैयार की गई वैक्सीन की डोज के लेबल को बदलना पड़ सकता है, क्योंकि ये वहां के मुताबिक पैक किए गए गए थे, लेकिन अब लोकल मार्केट में सप्लाई के मुताबिक उन्हें नए लेबल की जरूरत होगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में टीकाकरण अभियान जारी है। पिछले महीने 5 अप्रैल में वैक्सीनेशन प्रोग्राम पीक पर पहुंच गया था, जहां एक दिन में 43,00,966 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज ली थी। माना जाना लगा था कि देश के हर योग्य नागरिक को कोरोना वैक्सीन की डोज जल्द ही लग जाएगी। कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को और तेज करते हुए 1 मई से कोरोना वैक्सीन का तीसरा चरण शुरू कर दिया गया, जिसमें 18 साल से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन देना शुरू किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयरन लेडी गौरी अम्मा का 102 वर्ष की उम्र में निधन
Next: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.