Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केन्द्र सरकार हैदराबाद में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्थापित करने पर करें विचार : नायडू
  • राष्ट्रीय

केन्द्र सरकार हैदराबाद में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्थापित करने पर करें विचार : नायडू

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की और हैदराबाद के जीनोम वैली में टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशाला स्थापित करने को लेकर तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार से विचार करने की मांग की।
नायडू ने इस मुद्दे पर तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामाराव के अनुरोध के संदर्भ में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखे गए एक पत्र में राव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया था कि हैदराबाद में प्रतिवर्ष छह बिलियन से अधिक खुराक तैयार की जाती है, जो विश्व स्तर पर टीके के उत्पादन का एक-तिहाई हिस्सा है।
डॉ. हर्षवर्धन ने उपराष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस अनुरोध पर विचार किया जाएगा। उन्होंने उपराष्ट्रपति को यह भी बताया कि विश्व भर में सात टीका परीक्षण एवं प्रमाणन प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से एक हिमाचल प्रदेश के कसौली में स्थित है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के संयंत्र के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था की स्वीकृति की जरूरत होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिवंगत राजीव मोहन को पुलिस मुख्यालय में दी श्रद्धांजलि
Next: पीएम 23 जनवरी को असम और पश्चिम बंगाल का करेंगे दौरा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.