Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केंद्र और गुजरात सरकार पर लगाया महिलाओं को अपमानित करने का आरोप
  • देहरादून

केंद्र और गुजरात सरकार पर लगाया महिलाओं को अपमानित करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/08/2022
default featured image

विकासनगर। पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने केंद्र सरकार और गुजरात सरकार पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है। कहा कि बिलकिस बानो गैंगरेप के 11 आरोपियों को 15 अगस्त के दिन रिहा किया है। कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली केंद्र व गुजरात की भाजपा सरकारों का चेहरा बेनकाब हो चुका है। विकासनगर के एक होटल में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व दर्जाधारी मंत्री आकिल अहमद ने कहा कि बिलकिस बानो से गैंगरेप के ग्यारह आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। लेकिन केंद्र व गुजरात की भाजपा सरकार ने उन्हें रिहा ही नहीं किया। बल्कि जेल से छूटने के बाद उनका ऐसा स्वागत किया कि मानो देश के लिए इन्होंने कोई महान कार्य किया हो। कहा कि सभी धर्मों के लोग बिलकिस को न्याय दिलाने की मांग करते हैं। कहा कि इसी तरह से राजस्थान के जालौर में दलित नाबालिग छात्र को मटके से पानी पीने पर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे पूरा देश दुनिया के सामने शर्मशार हुआ है। ऐसा करने वाले कौन लोग हैं यह भी सबको मालूम हो चुका है। आकिल ने ऐसे लोगों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। पत्रकार वार्ता के दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, मजीबुर रहमान, हरिदर्शन शर्मा, जगदीश शर्मा, शेर अली, असीम सिद्धकी व मुहम्मद बिलाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 68 साल बाद समाल्टा में शाही स्नान करेंगे चालदा महाराज
Next: इग्नू ने 9 सितंबर तक बढ़ाई एडमिशन व री रजिस्ट्रेशन की तिथि

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.