Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर में सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • पौड़ी

कीर्तिनगर में सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

श्रीनगर(आरएनएस)।  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर ने दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर खोलने के लिए भूमि पूजन किए जाने पर सोमवार को कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने कीर्तिनगर बाजार में अर्थी यात्रा निकालकर पुतले को आग के हवाले किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केदारनाथ धाम के प्रतीकात्मक मंदिर खोले जाने वाले बयान को दुर्भाग्यापूर्ण बताया। मौके पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कीर्तिनगर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, सेवादल जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, मगतराम मटियाल, प्रदीप थपलियाल ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ धाम से शीला ले जाकर दिल्ली में भूमि पूजन कर बयान देना दुर्भायपूर्ण है। दिल्ली में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मंदिर खोले जाने पर कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है। कहा कि सीएम ने इस तरह बयान देकर भाजपा की कथनी और करनी को दिखाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा हिंदू विरोधी पार्टी है। कहा कि भाजपा ने हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोची समझी साजिश के तहत पहले चारधाम यात्रा को प्रभावित किया है। जिससे यह प्रतीत होता है कि सीएम क्षेत्रवाद की भावना को पैदा करना चाहते हैं। इस अवसर पर दिनेश भंडारी, रामेश्वर लखेड़ा, आशुतोष रावत, वीरेंद्र राणा, राजेंद्र बुटोला, गम्मा सिंह, दिनेश स्नेही, प्रमोद पंवार, सूरत सिंह कुंवर, गोविंद पवार, दिनेश भट्ट, पुरुषोत्तम उनियाल, भरत सिंह, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की मौत में तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
Next: थल में आधा किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.