Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के 1120 कार्मिक होंगे तैनात
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के 1120 कार्मिक होंगे तैनात

RNS INDIA NEWS 06/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने सोमवार को केदारनाथ यात्रा में तैनात होने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने समस्त पुलिस बल को अतिथि देवो भव: के भाव से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि उत्तराखंड पुलिस का मित्रता, सेवा, सुरक्षा का ध्यये पूरा हो। मौके पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे की मौजूद रहीं। आगामी 10 मई को शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबन्धन के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से ब्रीफिंग की। एसपी द्वारा यात्रा प्लान और पुलिस की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग, लैंडस्लाइड एरिया की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को यातायात का नोडल व सीओ गुप्तकाशी को केदारनाथ यात्रा व्यवस्था का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। भरोसा दिलाया गया कि पुलिस यात्रा में उत्कृष्ट कार्य करेगी। एसपी ने पुलिस द्वारा जनपद में किए गए विशेष कार्यों की जानकारी भी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीमाओं से लेकर जिले के सभी थाना, चौकियों, पुलिस लाइन, चेक पोस्ट आदि से लेकर केदारनाथ धाम तक 4 पुलिस उपाधीक्षक, 16 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 44 अपर उपनिरीक्षक, 440 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 64 महिला आरक्षी, 1 कम्पनी 2 प्लाट्रून पीएसी सहित कुल 120 कार्मिक तैनात होंगे जबकि 6 सबटीम एसडीआरएफ कुल 48, 30 फायर कार्मिक, 7 जल पुलिस कार्मिक, 3 निरीक्षक यातायात, 5 उपनिरीक्षक यातायात, 16 मुख्य आरक्षी और आरक्षी यातायात, 60 होमगार्ड्स, 225 पीआरडी जवान सहित कुल 1120 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सहायक सेनानायक 46 वीं वाहिनी अविनाश वर्मा (हाल पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा) प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक यातायात, अभिसूचना, संचार, एसडीआरएफ, प्रभारी जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी व यात्रा व्यवस्था में नियुक्त होने वाले पुलिस कर्मी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में पराली, गन्ने की पत्तियां जलाने पर रोक
Next: अल्मोड़ा: प्रज्वल रेवन्ना को सजा दिलवाने को महिला कांग्रेस ने भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.