Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भोलेनाथ के भक्तों के लिए जरूरी खबर : केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक, ये है वजह
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

भोलेनाथ के भक्तों के लिए जरूरी खबर : केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर रोक, ये है वजह

RNS INDIA NEWS 06/05/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग (आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चल रहे घोड़े-खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सचिव पशुपालन डॉ. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अगले 24 घंटे तक सभी घोड़े-खच्चरों के संचालन पर पूर्ण रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
रविवार को 8 और सोमवार को 6 घोड़े-खच्चरों की अचानक मौत के बाद यह फैसला लिया गया है। इन मौतों की असली वजह जानने के लिए भारत सरकार से विशेषज्ञों की टीम रुद्रप्रयाग पहुंच रही है। वहीं, संक्रमित या संदिग्ध घोड़ों को क्वारंटाइन किया जा रहा है और राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान, हिसार को जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
सचिव ने बताया कि 4 से 30 अप्रैल के बीच विभाग ने 16,000 से अधिक घोड़े-खच्चरों की स्क्रीनिंग की थी और केवल नेगेटिव रिपोर्ट वाले पशुओं को ही यात्रा में शामिल किया गया था। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक प्रतिबंध जारी रहेगा। साथ ही यह स्पष्ट किया कि यदि किसी ने बीमार पशु से कार्य करवाया तो संबंधित पशु मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में अर्जेंटीना पहुंचीं अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी
Next: पाकिस्तान की नापाक हरकत, आठ जगहों पर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.