Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ नहीं भेजे यात्री, सोनप्रयाग में रोके
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ नहीं भेजे यात्री, सोनप्रयाग में रोके

RNS INDIA NEWS 06/08/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम की यात्रा सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। बुधवार को सोनप्रयाग से किसी भी यात्री को केदारनाथ नहीं जाने दिया गया जबकि केदारनाथ से लौटकर गौरीकुंड पहुंचे करीब 2500 यात्रियों को सुरक्षा जवानों ने सोनप्रयाग पहुंचा दिया। बारिश को देखते हुए केदारनाथ से भी यात्रियों को नीचे नहीं आने दिया गया। बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच रास्ते में पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा रोक दी है। बुधवार को पुलिस ने सोनप्रयाग से किसी यात्रियों को आगे नहीं जाने दिया। मंगलवार रात को गौरीकुंड पहुंचे करीब 2500 यात्रियों को भी कुछ देर मौसम ठीक होने पर सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग पहुंचा दिया गया है। केदारनाथ से भी रास्ते की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को नीचे आने की अनुमति नहीं दी गई। मौसम ठीक होने पर ही यात्रियों को पैदल मार्ग पर आवाजाही कराई जाएगी। बता दें कि मंगलवार सांय से लगातार बारिश और सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच पत्थर गिरते देख पुलिस ने केदारनाथ से लौटे यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोक दिया था। बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे मौसम कुछ देर ठीक होने पर उन्हें पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवानों की सुरक्षा के बीच गौरीकुंड से सोनप्रयाग भेजा गया। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि बुधवार को लगातार हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग से यात्री केदारनाथ नहीं भेजे गए। गौरीकुंड में रुके 2500 यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग लाया गया है। गौरीकुंड चौकी इंचार्ज सूरज कंडारी ने बताया कि नदी किनारे लोगों को अलर्ट किया गया है। बारिश होने की स्थिति में नदी किनारे जाने से रोका जा रहा है। केदारनाथ से आने वाले यात्रियों को अफसरों के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षित सोनप्रयाग पहुंचाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट से एल्विश यादव को राहत, सांप के जहर से जुड़े मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक
Next: मुख्यमंत्री धामी ने की उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.