Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ नहीं अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यात्रा निकाल रही कांग्रेस : किशोर उपाध्याय
  • देहरादून

केदारनाथ नहीं अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यात्रा निकाल रही कांग्रेस : किशोर उपाध्याय

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भाजपा के टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा और आपदा सीजन में कांग्रेस पार्टी की ओर से पदयात्रा निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केदारनाथ धाम की नहीं बल्कि अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।  किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी के साथ ही राज्य के कई क्षेत्र भीषण आपदा का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस को आपदा राहत में हाथ बंटाना चाहिए था। लेकिन इसकी बजाए कांग्रेस के नेता यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बूढ़ाकेदार, उत्तरकाशी, यमुनोत्री, चमोली आदि स्थानों में स्थानीय लोगों को आपदा का सामना करना पड़ रहा है।  स्थानीय प्रशासन के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में आम लोगों का सहयोग करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी राजनैतिक यात्रा में मग्न हैं। उनके बड़े नेताओं और विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष ने एक भी दिन आपदा प्रभावितों का दुख दर्द जानने की कोशिश नहीं की। इससे पूर्व भी जब उन्होंने हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत की तो वहां कांवड़ की यात्रा चरम पर थी।
उन्होंने कहा कि ऐसी राजनैतिक यात्रा किसी भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती थी । लेकिन कांग्रेस के नेताओं को अपनी राजनीति से मतलब है। आम जनता को होने वाली असुविधाओं से उनका कोई वास्ता नहीं है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जोत सिंह बिष्ट डॉ आरपी रतूड़ी, कमलेश रमन, सुनीता विद्यार्थी, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

अंधेरे में सीएम से मिलते हैं और उजाले में राजनीति करते हैं
किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस विधायकों और नेताओं को लेकर कहा कि ये लोग अंधेरे में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से अपने काम कराने के लिए मिलते हैं और बाहर आकर राजनैतिक विरोध करते हैं। उन्होंने कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा बचाओ यात्रा को ढकोसला बताते हुए कांग्रेस की कुर्सी बचाने की यात्रा करार दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने टिहरी में आपदा राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल
Next: बेटे के रेप के केस में फंसने का डर बनाकर डाक्टर से ठगे 12.40 लाख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.