Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ाई यात्रियों की मुश्किल

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे यात्रियों के सामने दिक्कतें आ रही है। पर्याप्त रेन सेल्टर न होने से यात्रियों को बर्फबारी के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, पुलिस ने रुद्रप्रयाग सहित अनेक यात्रा पड़ावों पर यात्रियों से आग्रह किया है वे सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें ताकि केदारनाथ में उन्हें बर्फबारी के बीच परेशानियां न उठानी पड़े। इस बार केदारनाथ यात्रा में मौसम सबसे बड़ा बाधा पैदा कर रहा है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ में स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किलें आ रही है। कपाट खुलने से पहले जारी बर्फबारी अब भी लगातार जारी है ऐसे में यहां जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। गुरुवार को भी केदारनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग सहित जनपद के सभी प्रमुख नगरों में झमाझम बारिश हुई। केदारनाथ धाम में बर्फबारी अब यात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। गौरीकुंड से लिंचौली तक बारिश और फिर केदारनाथ धाम में बर्फबारी दिक्कतें पैदा कर रही है। मार्ग के साथ ही घोड़ा पड़ाव केदारनाथ में पर्याप्त रेन सेल्टर न होने से भी बर्फ के बीच यात्रियों को पेरशानियां हो रही है। हालांकि प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रियों को मौसम के प्रति सर्तक कर रहा है। साथ ही आग्रह कर रहा है कि यात्रा के लिए अभी पर्याप्त समय है इसलिए मौसम का अपडेट लेकर ही केदारनाथ यात्रा पर आएं। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है इसलिए यात्री मौसम का अपडेट और जानकारी लेकर ही यात्रा का प्लान करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बसों के यात्रा में लगने से लोकल रूटों पर बढ़ी दिक्कतें
Next: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का विवादित बयान, बोले-मोदी जहरीले सांप की तरह

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.